8 अगस्त 2014 - 01:54
इराक़ में बम धमाके, सौ से ज़्यादा हताहत व घायल।

इराक़ में दो भीषण बम धमाकों में हताहत और घायल होने वालों की संख्या 101 तक पहुंच गई है।

अबनाः इराक़ में दो भीषण बम धमाकों में हताहत और घायल होने वालों की संख्या 101 तक पहुंच गई है।
अल आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार काज़ैमैन में अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि काज़मैन में चेकपोस्ट के पास होने वाले एक भीषण बम धमाके में 17 लोग हताहत और 38 घायल हुए हैं। यह धमाका काज़मैन के निकट जद्दह नामक चेक पोस्ट पर हुआ।
दूसरी ओर सूचना है कि करकूक में एक इमाम बाड़े में होने वाले आतंकवादी हमले में हताहत होने वालों की संख्या ग्यारह हो गई है जबकि इस धमाके में 57 लोग घायल हुए हैं। सूत्रों के अनुसार विस्फोटक पदार्थ से लदी गाड़ी इमाम बाड़े के निकट खड़ी थी । धमाका इतना शक्तिशाली था कि आस पास खड़ी चौदह गाड़ियां धमाके से तबाह हो गई। सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि मारे जाने वालों में महिलाएं, बच्चे और सुरक्षाकर्मी शामिल हैं।